जयपुर : फरवरी में मई-जून का एहसास करा रहा तापमान, 13 सालों में सर्वाधिक रहा दिन का पारा

By: Ankur Sat, 27 Feb 2021 5:34:30

जयपुर : फरवरी में मई-जून का एहसास करा रहा तापमान, 13 सालों में सर्वाधिक रहा दिन का पारा

बढ़ता तापमान तपन बढ़ा रहा हैं और फरवरी के इस महीने में मई-जून का एहसास करा रहा हैं। यहां तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक अधिक चल रहा है। लोगों को बढ़ते तापमान से 1 मार्च से ही राहत मिलने की संभावना है। शुक्रवार को जयपुर, श्रीगंगानगर और बीकानेर में 13 सालों में दिन का सर्वाधिक पारा दर्ज किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 34.2, श्रीगंगानगर में 33.2 और बीकानेर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है इसलिए तापमान में उछाल है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद यहां तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है। बाड़मेर में सबसे अधिक 36.6 डिग्री पारा रहा।

जयपुर : 34.2 डिग्री, श्रीगंगानगर : 33.2 डिग्री, बीकानेर : 35.6 डिग्री, बाड़मेर : 36.6 डिग्री जोधपुर : 35.6 डिग्री (वर्ष 2017 में 35.9 डिग्री सेल्सियस था।) चूरू : 36.1 डिग्री (2018 में 36.2 डिग्री) अजमेर : 33.9 डिग्री तापमान रहा।

ये भी पढ़े :

# जयपुर : पड़ोसी की दरिंदगी का शिकार बनी 4 साल की मासूम, बच्ची को दर्द होने पर हुआ खुलासा

# जयपुर : प्लंबर की खराब नीयत का शिकार बनी स्कूली छात्रा, दुष्कर्म के दौरान बेहोश हुई बच्ची

# जयपुर : दिखाई दिया निगम का मानवीय चेहरा, कबूतर की जान बचाने के लिए किया 132 केवी लाइन का शटडाउन

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com